उत्पाद विभाग ने अवैध माड़ी भट्ठी को किया ध्वस्त

उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी के नेतृत्व में कुंडहित थाना अंतर्गत सुलंगा स्थित अवैध माड़ी, पंचवेई भट्ठी में छापेमारी की गयी.
जामताड़ा. उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी के नेतृत्व में कुंडहित थाना अंतर्गत सुलंगा स्थित अवैध माड़ी, पंचवेई भट्ठी में छापेमारी की गयी. छापेमारी दल को देखकर अवैध माड़ी भट्ठी में काम करने वाले लोग भाग गये. तलाशी के क्रम में अवैध माड़ी अड्डा में 150 मिट्टी के घड़े में बिना जल मिश्रित माड़ी, पंचवाई, प्रत्येक घड़े में 02 किलो कुल 300 किलोग्राम मौके पर नष्ट कर दिया गया, जिसका नमूना रख लिया गया. बताया कि अवैध माड़ी अड्डे के संचालक को चिह्नित कर उनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत फरार अभियुक्त दर्ज किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




