बालू व कोयला के अवैध खनन पर लगाएं रोक : डीसी

Updated at : 19 Feb 2025 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
बालू व कोयला के अवैध खनन पर लगाएं रोक : डीसी

उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन व व्यापार रोकथाम को लेकर जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन व व्यापार रोकथाम को लेकर जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. उपायुक्त ने अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार जांच अभियान चलाने, नियमानुसार धारित खनन पट्टों का उपयोग, क्रशर संचालन के नियमों का पालन, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने, सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए क्रशर संचालन आदि की समीक्षा की. विगत बैठक में दिए कई बिंदुओं के अनुपालन की समीक्षा की. कहा किसी भी सूरत में खनन क्षेत्र से बाहर खनन नहीं होना चाहिए, ऐसा करनेवालों पर कड़ी करवाई करें. कहा कि मानक का पालन करके ही खनन पट्टा दें. उन्होंने कहा कि धारित पत्थर खनन पट्टा क्षेत्र के बाहर खनन नहीं हो इसका सतत निगरानी करें. अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई करें. इसके लिए उन्होंने पुलिस, अनुमंडल पदाधिकारी, परिवहन एवं खनन विभाग मिलकर संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कार्रवाई करें. उन्होंने समीक्षा के दौरान चालू वित्तीय वर्ष में अवैध खनन, खनिज परिवहन, व्यापार की रोकथाम, बालू खनिज, पत्थर खनिज, स्टोन चिप्स आदि मामलों में हुई कार्रवाई की जानकारी ली. जिलांतर्गत कैटेगरी 1 के 25 चिह्नित बालू घाटों जो ग्राम पंचायत से संचालित है उसके संचालन के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि जिले में कहीं भी बालू का अवैध उठाव परिवहन या भंडारण नहीं हो इसके लिए कार्रवाई करें. नाला थाना अंतर्गत सर्व श्री पांडेश्वर क्षेत्र में बंद पड़ी खदानों में कोयला के अवैध खनन के फलस्वरूप बने गड्ढों की भराई का निर्देश दिया गया. पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि कोयला परिवहन में लगे वाहनों में खनिज तिरपाल से ढक कर ही परिवहन करें. ओवरलोडिंग किसी भी हालत में ना हो. साथ ही नंबर प्लेट डिस्प्ले हो संबंधित पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे. मौके पर एसडीओ अनंत कुमार, डीटीओ मनोज कुमार, डीटीओ मिहिर सलकर, इसीएल पांडेश्वर के प्रतिनिधि, एसपी माइंस चितरा के प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola