मिहिजाम नप उपाध्यक्ष बने महावीर राय, तो जामताड़ा नपं की ज्योत्सना देवी

Updated at : 19 Mar 2026 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
मिहिजाम नप उपाध्यक्ष बने महावीर राय, तो जामताड़ा नपं की ज्योत्सना देवी

जामताड़ा. मिहिजाम नगर परिषद एवं जामताड़ा नगर पंचायत के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ.

विज्ञापन

समारोह. डीसी ने दोनों निकायों के अध्यक्ष सहित वार्ड पार्षदों को दिलायी शपथ संवाददाता, जामताड़ा. मिहिजाम नगर परिषद एवं जामताड़ा नगर पंचायत के लिए नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ. वहीं, मिहिजाम नप व जामताड़ा नपं के उपाध्यक्ष पद चयन के लिए निर्वाचन प्रक्रिया अपनायी गयी. डीसी रवि आनंद ने समाहरणालय सभागार में मिहिजाम नगर परिषद के अध्यक्ष पद से नवनिर्वाचित जयश्री देवी सहित सभी 20 वार्डों के वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके बाद उन्होंने एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में जामताड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित आशा गुप्ता सहित सभी 16 वार्डों के वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. डीसी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को शुभकामनाएं दीं. साथ ही सभी से नगर क्षेत्र का विकास आपसी समन्वय से करने की अपील की. उपाध्यक्ष पद के लिए निष्पक्ष हुआ निर्वाचन मिहिजाम नप व जामताड़ा नपं के उपाध्यक्ष के लिए निर्वाची पदाधिकारी की मौजूदगी में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में निर्वाचन प्रकिया संपन्न हुई. निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार नाम निर्देशन, संवीक्षा, विधिमान्य अभ्यर्थियों की सूची, अभ्यर्थियों से नाम वापस लेने, मतपत्र व मतदान एवं मतगणना, निर्वाचन परिणाम की प्रक्रिया अपनायी गयी. मिहिजाम नगर परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए 04 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल किया. सभी के नाम निर्देशन विधिमान्य पाए गये, जिसके उपरांत मतदान प्रकिया संपन्न कराई गयी. सर्वाधिक 08 मत पाने अभ्यर्थी महावीर राय को सम्यक से रूप से मिहिजाम नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया. मिहिजाम नप से उपाध्यक्ष के लिए चार वार्ड पार्षदों ने किया नामांकन मिहिजाम नगर परिषद में कुल 20 वार्ड पार्षद हैं. उपाध्यक्ष के लिए चार वार्ड पार्षदों झिमली मजूमदार, मूमताज बेगम, रवि मिस्त्री व महावीर राय ने दावा किया, जिसके बाद वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई. वोटिंग में झिमली मजूमदार को 5 मत, मूमताज बेगम को 5 मत, रवि मिस्त्री को 2 मत व महावीर राय को 8 मत मिले. इस प्रकार सर्वाधिक मत पाने वाले अभ्यर्थी महावीर राय उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए. अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष को दिलायी पद एवं गोपनीयता की शपथ वहीं. जामताड़ा नगर पंचायत के लिए उपाध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल किया, जिसके परिणामस्वरूप जामताड़ा नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए ज्योत्सना देवी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. निर्वाचित अभ्यर्थियों को निर्वाची पदाधिकारी सह एसी पूनम कच्छप ने प्रमाण-पत्र सौंपा. तत्पश्चात दोनों निकायों के अध्यक्षों ने उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. मौके पर निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, निर्वाची पदाधिकारी मिहिजाम नप विजय कुमार, डीपीआरओ पंकज कुमार रवि, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ अविश्वर मुर्मू, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ नाला आकांक्षा कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे. बोलीं जामताड़ा नपं उपाध्यक्ष जामताड़ा नगर पंचायत से नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष ज्योत्सना देवी ने कहा कि यह उनके जीवन का महत्वपूर्ण क्षण है. सभी वार्ड पार्षदों के सहयोग और समर्थन से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है, जो उनके लिए बड़े गर्व की बात है. बोले मिहिजाम नप उपाध्यक्ष मिहिजाम नगर परिषद के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष महावीर राय ने कहा कि वर्ष 2008 से लगातार मेरे परिवार का ही सदस्य वार्ड पार्षद रहा है. उपाध्यक्ष के रूप में मिहिजाम में जाम की समस्या का निदान कराने का प्रयास करेंगे.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola