ईद, रामनवमी व सरहूल पर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए दें सहयोग : डीसी

Updated:
विज्ञापन
ईद, रामनवमी व सरहूल पर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए दें सहयोग : डीसी

जामताड़ा.उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में ईद उल फितर, सरहुल व रामनवमी के निमित्त केंद्रीय शांति समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

निर्देश. समाहरणालय सभागार में केंद्रीय शांति समिति की हुई बैठक प्रतिनिधि, जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में ईद उल फितर, सरहुल व रामनवमी के निमित्त केंद्रीय शांति समिति की बैठक हुई. उपायुक्त ने सभी को ईद उल फितर, सरहुल एवं रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी. जिलावासियों से अपील की कि शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में एक-दूसरे समुदायों की भावनाओं का कद्र करते हुए पर्व-त्योहारों को मनाएं. उन्होंने ईद. रामनवमी व सरहूल पर्व के दौरान शांति व विधि-व्यवस्था बनाये रखने के सहयोग करें. उन्होंने रामनवमी के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस, अखाड़ों के मार्ग, समय सारणी, लाइसेंसी, गैर लाइसेंसी अखाड़ों की सूची आदि के सत्यापन करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने ईद उल फितर के अवसर पर नमाज अदा किए जाने वाले स्थल ईदगाह के मार्ग के चिह्नितीकरण व सरहुल पर जाहेरथान की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं अधिकारियों को उन्होंने अपने स्तर से संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया. कहा कि यह सुनिश्चित करें कि पर्व-त्योहारों में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो. हम सभी कि जिम्मेवारी है कि जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न करायें. सोशल मीडिया पर विद्वेष फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई उपायुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स आदि पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट, भड़काउ पोस्ट ना हो, जिला प्रशासन की कड़ी नजर है. उन्मादियों को बख्शा नहीं जायेगा. कहा कि जिले में कई स्थानों पर मेला का भी आयोजन होता है. उक्त स्थानों में पेट्रोलिंग बढ़ायें. बैठक के दौरान रूट वेरिफिकेशन की जानकारी ली. कहा कि अगर कहीं विद्युत तार लटका हुआ है तो उसे बिजली विभाग से समन्वय स्थापित कर उसे दुरूस्त कराएंगे. जुलूसों की वीडियोग्राफी एवं ड्रोन के माध्यम से होगी. जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यशील रहेगा. पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की कि जायेगी प्रतिनियुक्ति : एसपी पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने कहा जिले में ईद उल फितर, सरहुल एवं रामनवमी पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती सभी संवेदनशील स्थानों पर की जायेगी. जिले में सोशल मीडिया का मॉनिटरिंग की जा रही है. अफवाह, आपत्तिजनक पोस्ट एवं भड़काउ पोस्ट किए जाने पर संलिप्त लोगों के ऊपर कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बिना सत्यता जाने पोस्ट शेयर ना करें. एसडीओ ने मंच संचालन करते हुए पर्व के अवसर विधि व्यवस्था संधारण के लिए विस्तारपूर्वक जानकारी दी. मौके पर डीपीआरओ पंकज कुमार रवि, पुलिस उपाधीक्षक (मु.) संजय कुमार सिंह, एसडीपीओ, जामताड़ा विकास आनंद लागोरी, नाला, एसडीपीओ मनोज कुमार महतो सहित अन्य थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola