स्पीकर ने बड़देही गांव में सड़क का किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
स्पीकर ने बड़देही गांव में सड़क का किया शिलान्यास

बिंदापाथर. फतेहपुर प्रखंड के बड़देही गांव में करीब एक करोड़ लागत से एक किलोमीटर सड़क का शिलान्यास विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने किया.

विज्ञापन

बिंदापाथर. फतेहपुर प्रखंड के बड़देही गांव में करीब एक करोड़ लागत से एक किलोमीटर सड़क का शिलान्यास विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने किया. कहा कि नाला विधानसभा में चारों तरफ सड़क की जाल बिछाई जा रही है. इसी कड़ी में बड़देही गांव के विद्यालय से सिंह टोला तक सड़क का निर्माण हो रहा है. बहुत जल्द नाला विधानसभा के सालूका गांव में तैयार कोल्ड स्टोरेज का शुभारंभ किया जाएगा. कहा कि झारखंड राज्य बहुत ही संघर्ष के बदौलत मिला है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अथक प्रयास से झारखंड राज्य का निर्माण हुआ है. राज्य बनने के बाद राज्य की सत्ता भाजपा के हाथों में चला गया था. लंबे समय तक झारखंड में राज करने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र में कहीं भी विकास नहीं हुआ था. मगर हेमंत सोरेन की मात्र 6 साल की सरकार में झारखंड के दिशा एवं दशा बदल दिया है. आज मंईयां सम्मान योजना के तहत हर माता बहनों को मिलने वाले ढाई हजार रुपए परिवार की आर्थिक जरूरत को पूरा हो रहा है. मौके पर अशोक महतो, नरत्तोम यादव, प्रकाश सिंह, बम भोला सिंह, तेजू पंडित, विश्वनाथ सिंह, विकास सिंह, दयामय पंडित, युधिष्ठिर पंडित आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola