ePaper

जयश्री सोरेन ने इरफान के खिलाफ एससी एसटी थाना में दिया आवेदन

Updated at : 02 Nov 2024 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
जयश्री सोरेन ने इरफान के खिलाफ एससी एसटी थाना में दिया आवेदन

सीता मुर्मू की पुत्री ने इरफान अंसारी के खिलाफ एससी-एसटी थाने में आवेदन दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा

भाजपा प्रत्याशी सीता मुर्मू की पुत्री जयश्री सोरेन ने कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी के खिलाफ एससी-एसटी थाना जामताड़ा में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि मैं और मेरा परिवार अनुसूचित जनजाति के अंतर्गत संथाल जाति से संबंधित है. हाल ही में इरफान अंसारी ने मेरी मां सीता मुर्मू के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया. उसी के संबंध में स्पष्टीकरण देते हुए इरफान अंसारी ने बयान दिया है कि विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र महतो ने उन्हें बताया है कि उनके 19 वर्षीय पुत्र को लोकसभा चुनाव के दौरान सीता मुर्मू की दो पुत्रियों ने मुकदमे में फंसाया है. इसलिए उन लोगों से बच के रहिए. यह पोस्ट देखने के बाद सार्वजनिक रूप से समाज एवं परिवार के कई लोगों ने मुझे एवं मेरे परिवार के सदस्यों को सूचित किया. यह सुनकर मैं, मेरी बहन व मां ने खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं. इससे हमारी सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई. यह बयान जानबूझकर सोची समझी आपराधिक साजिश के तहत एक अनुसूचित जनजाति की महिला की छवि धूमिल करने तथा सामाजिक रूप से अपमानित करने के उद्देश्य से दिया गया है. इसके लिए इरफान अंसारी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की आवश्यकता है. आवेदन के साथ पेन ड्राइव में प्रमाण के रूप में इरफान के बयान से संबंधित वीडियो फुटेज भी दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola