एसबीआइ ने लोगों को दी बैंकिंग सेवाओं की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
एसबीआइ ने लोगों को दी बैंकिंग सेवाओं की जानकारी

नारायणपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर में भारतीय स्टेट बैंक की ओर से एक दिवसीय जागरुकता शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर में भारतीय स्टेट बैंक की ओर से एक दिवसीय जागरुकता शिविर लगाया गया. शिविर में मुख्य एसबीआइ शाखा धनबाद के जोन प्रमुख विजया सिन्हा, नारायणपुर शाखा प्रबंधक दिवाकर वर्णवाल, जेएसएलपीएस के बीपीएम सूर्यदेव कुमार, बीएओ परेशचंद्र दास मौजूद थे. विजया सिन्हा ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को डेयरी ऋण, मछली पालन, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, कृषि ऋण आदि सेवाओं का लाभ दे रही है. शाखा प्रबंधक दिवाकर बर्णवाल ने कहा कि इस वर्ष नारायणपुर प्रखंड में एसबीआइ की ओर से 1100 किसानों को केसीसी का लाभ दिया गया है. कहा कि किसान ऋण लें और समय पर चुकता करें. केसीसी का रिनुअल करना नहीं भूलें. सखी मंडल के समूहों को भी ऋण दिया जा रहा है, ताकि उनकी आजीविका सुदृढ़ हो. मौके पर कृषक, किसान मित्र, लैंप्स कर्मी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola