कार्य में शिथिलता पर नाला व कुंडहित के समन्वय का रोका वेतन

Updated:
विज्ञापन
कार्य में शिथिलता पर नाला व कुंडहित के समन्वय का रोका वेतन

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति के कार्यों की समीक्षा हुई.

विज्ञापन

डीसी ने की जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति के कार्यों की समीक्षा फतेहपुर प्रखंड समन्वय से स्पष्टीकरण पूछने का दिया निर्देश संवाददाता, जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति के कार्यों की समीक्षा हुई. डीसी ने पीएचइडी से संचालित विभिन्न जलापूर्ति योजना चापाकलों की स्थिति, हर घर नल से जल योजना आदि की समीक्षा की. उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 अंतर्गत विभिन्न कंपोनेंट पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की. पाया कि अधिकतर पैरामीटर में काफी धीमी प्रगति है, उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी व कर्मी यह सुनिश्चित करें कि जो भी पैरामीटर हैं, उसमें अपेक्षित सुधार लाएं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जायेगी. कार्यों में शिथिलता, लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के आरोप में उन्होंने फतेहपुर प्रखंड समन्वयक को स्पष्टीकरण पूछने व नाला एवं कुंडहित प्रखंड समन्वयक का वेतन बंद रखने का निर्देश दिया. कहा कि किसी भी स्तर पर कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. आइएचएचएल फंक्शनालिटी (शौचालय) में चालू वित्तीय वर्ष में दिए लक्ष्य का प्रखंडवार समीक्षा कर जल्द से जल्द लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वितीय चरण का उद्देश्य गांवों को खुले शौच मुक्त की स्थिति में बनाए रखना. ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई के स्तर में सुधार लाकर उन्हें ओडीएफ प्लस गांव तथा स्वच्छता, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन युक्त बनाना है. वहीं ओडीएफ प्लस स्टार रेटिंग की समीक्षा कर 1 स्टार को 3 स्टार में अपग्रेड करने का निर्देश दिया. नाडेप, शॉक्पिट, बर्मी कंपोस्ट पीट, कंपो��्ट पीट एवं भस्मक (एमएचएम) निर्माण की समीक्षा की गयी. हर घर नल से जल को लेकर रिपोर्टेड विलेज के सर्टिफिकेशन कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola