पथ परियोजना के लिए रैयतों में करें मुआवजे का भुगतान : डीसी

Updated:
विज्ञापन
पथ परियोजना के लिए रैयतों में करें मुआवजे का भुगतान : डीसी

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में पथ परियोजना के लिए भू अर्जन को लेकर बैठक हुई.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में भू अर्जन को लेकर बैठक हुई. जिले में चल रहे विभिन्न 24 पथ परियोजनाओं की समीक्षा कर परियोजना के अद्यतन प्रगति की जानकारी ली. इस क्रम में डीसी ने रूपनारायणपुर से पोखरिया मोड़ तक पथ निर्माण परियोजना से आच्छादित मौजा में भू अर्जन, एनएच से जुड़े पथ योजना, बेवा बाईपास, नाला एवं मोहनबांक, जामताड़ा जेल रोड, नाला अफजलपुर परियोजना, नारायणपुर तरनी पथ, जुम्मन मोड़, निर्मल महतो, वीरग्राम निरसा, आरओबी निर्माण के लिए भू अर्जन से जुड़े कुल रैयतों में मुआवजा भुगतान आदि की विस्तारपूर्वक समीक्षा की. उन्होंने पुरानी योजनाओं एडीबी संपोषित पथ परियोजना, जामताड़ा जेल रोड पथ परियोजना में रैयतों में भुगतान के उपरांत उपलब्ध राशि की समीक्षा की. शेष रैयतों के भुगतान की समीक्षा कर बची राशि एलए कोर्ट में जमा करने का निर्देश दिया. उन्होंने रैयतों में जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान करन को कहा. साथ ही वाउचर संग्रह करने के लिए कैंप लगाने का निर्देश दिया. एनएच परियोजना में एनएच के प्रतिनिधियों की लापरवाही को लेकर नाराजगी जाहिर की. कार्यशैली में सुधारने लाने का निर्देश दिया. वहीं अधिग्रहित जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत पर डीसी ने संबंधित अंचल अधिकारी को जांचोपरांत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मौके पर एसी पूनम कच्छप, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, सीओ अविश्वर मुर्मू सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola