सीओ देवराज गुप्ता ने नारायणपुर बीडीओ का लिया प्रभार

Updated:
विज्ञापन
सीओ देवराज गुप्ता ने नारायणपुर बीडीओ का लिया प्रभार

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में शुक्रवार को विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान निवर्तमान बीडीओ मुरली यादव को विदाई दी गयी.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में शुक्रवार को विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान निवर्तमान बीडीओ मुरली यादव को विदाई दी गयी. विदित हो कि नारायणपुर बीडीओ रहे मुरली यादव को हजारीबाग का डीएसओ बनाया गया है. वहीं सीओ देवराज गुप्ता ने प्रभारी बीडीओ के रूप में पदभार संभाला. निवर्तमान बीडीओ मुरली यादव ने बुके देकर उनका स्वागत किया. कहा कि नारायणपुर के सरकारी कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं आमलोगों के अतुलनीय सहयोग मुझे मिला. मैंने विगत दो वर्षों तक नारायणपुर की जनता की सेवा की. आपलोगों की यादें हमेशा दिल में रहेंगे. वहीं, प्रभारी बीडीओ ने कहा नारायणपुर के लोगों को विकास योजनाओं से जोड़ना मेरी प्राथमिकता है. कार्यक्रम का संचालन राघवेंद्र नारायण सिंह, बीरबल अंसारी ने किया. मौके पर बीपीओ वाणीव्रत मित्र व करुणा कुमारी, बीएओ राजेंद्र प्रसाद, मुखिया कृष्णा सोरेन, परमानंद मरांडी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola