मिहिजाम के मालपाड़ा में चार दिन बाद पहुंचा नया ट्रांसफॉर्मर

Updated:
विज्ञापन
मिहिजाम के मालपाड़ा में चार दिन बाद पहुंचा नया ट्रांसफॉर्मर

मिहिजाम के मालपाड़ा इलाके में विद्युत ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 से अधिक घर चार दिन तक अंधेरे में रहे, जिससे पानी सहित अन्य आवश्यक सेवाओं में परेशानी हुई। शुक्रवार को जामताड़ा से नया ट्रांसफॉर्मर लगवाया गया, लेकिन वह कुछ घंटों में खराब हो गया, जिससे लोग आक्रोशित थे। शनिवार को दुमका से दूसरा ट्रांसफॉर्मर लाकर लगाया गया, जिसकी व्यय राशि लोगों ने स्वैच्छिक दान करके जुटाई। पूर्व वार्ड पार्षद साधन महतो ने बताया कि हाई मास्ट लाइट के कनेक्शन के कारण ट्रांसफॉर्मर बार-बार खराब हो रहा है, इसलिए विद्युत विभाग से हाई मास्ट लाइट के लिए अलग ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की गई है। इस प्रयास से इलाके में बिजली समस्या दूर हुई।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मिहिजाम. मिहिजाम नगर के मालपाड़ा में विद्युत ट्रांसफॉर्मर खराब होने से मुहल्लेवासी पिछले चार दिनों से अंधेरे में रहने को विवश थे. रविवार को नया ट्रांसफॉर्मर मिलने से लोगों ने राहत महसूस की. ट्रांसफॉर्मर खराब होने से इलाके के 300 से अधिक घरों में अंधेरा था, जिससे पानी सहित अन्य आवश्यकताओं के लिए परेशानी हो रही थी. पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, बालमुकुंद रविदास, पूर्व वार्ड पार्षद साधन महतो और स्थानीय लोगों की पहल से शुक्रवार रात जामताड़ा से नया ट्रांसफॉर्मर लाकर लगाया गया, लेकिन कुछ घंटे बाद ही वह खराब हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश था. शनिवार को दुमका से नया ट्रांसफॉर्मर लाया गया, जिसके लिए लोगों ने स्वैच्छिक दान कर वाहन खर्च जुटाया. पूर्व वार्ड पार्षद साधन महतो ने बताया कि हाई मास्ट लाइट का कनेक्शन इसी ट्रांसफॉर्मर से होने के कारण बार-बार ट्रांसफॉर्मर खराब हो रहा है. उन्होंने विद्युत विभाग से हाई मास्ट लाइट के लिए अलग से ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola