नारायणपुर में नये फॉरेस्ट रेस्ट हाउस का उद्घाटन, वन क्षेत्रों की निगरानी होगी और मजबूत

Updated:
विज्ञापन

फीता काटकर उद्घाटन करते मंत्री डॉ इरफान अंसारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नारायणपुर में नवनिर्मित फॉरेस्ट रेस्ट हाउस का स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने उद्घाटन किया. वन संरक्षण और निगरानी में मिलेगी मजबूती.

विज्ञापन

नारायणपुर. वन विभाग कार्यालय परिसर में नवनिर्मित फॉरेस्ट रेस्ट हाउस का शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया. इस अवसर पर जामताड़ा के डीसी आलोक कुमार दुबे, एसपी शंभू कुमार सिंह, डीएफओ राहुल कुमार, रेंजर मृत्युंजय कुमार समेत वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

विज्ञापन

उद्घाटन के बाद मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के निर्माण से वन विभाग के वरीय अधिकारियों के नारायणपुर में ठहरने की सुविधा बढ़ेगी. अधिकारियों के क्षेत्र में रुकने से वन क्षेत्र से जुड़े मामलों की नियमित निगरानी के साथ समय पर कार्रवायी करना भी संभव होगा. इससे वन संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के कार्यों को मजबूती मिलेगी.

वन संरक्षण के लिए अधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी जरूरी

मंत्री ने कहा कि वन केवल पेड़-पौधों का समूह नहीं हैं, बल्कि क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा और जीवन का आधार हैं. जंगलों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए विभागीय अधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी आवश्यक है. नये फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के माध्यम से वन क्षेत्रों की निगरानी और संरक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी.स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नारायणपुर में नए फॉरेस्ट रेस्ट हाउस का उद्घाटन किया। इससे वन संरक्षण और निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।

उद्घाटन समारोह के दौरान अधिकारियों ने फॉरेस्ट रेस्ट हाउस की विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया. साथ ही वन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola