खनिज विधेयक पर इरफान अंसारी का केंद्र पर हमला, बोले- वे चुप बैठने वाले नहीं, जरूरत पड़ी तो जंतर-मंतर तक करेंगे आंदोलन

Updated:
विज्ञापन

11 डॉ इरफान अंसारी, मंत्री | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने खनिज संशोधन विधेयक को झारखंड के अधिकारों पर हमला बताया है. जानिए उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ क्या कहा.

विज्ञापन

जामताड़ा. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संसद से पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक को झारखंड के अधिकारों पर सीधा हमला बताते हुए भाजपा पर कड़ा प्रहार किया है. मंत्री ने कहा कि 13 अगस्त का दिन झारखंड के इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जायेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झारखंड, आदिवासियों और मूलवासी जनता के अधिकारों की दुश्मन है.

विज्ञापन

झारखंड की खनिज संपदा राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़

डॉ. अंसारी ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. खनिज और जमीन झारखंड की है, लेकिन अधिकार छीनने का फरमान दिल्ली से जारी किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य के राजस्व अधिकारों को सीमित करने वाला कोई भी कदम झारखंड के विकास और गरीबों व कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए गंभीर चुनौती है.

सदन से सड़क तक बुलंद करेंगे झारखंड की आवाज

मंत्री ने कहा कि वे चुप बैठने वाले नहीं हैं. सदन से सड़क तक और झारखंड से दिल्ली तक लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद की जायेगी. जरूरत पड़ी तो जंतर-मंतर तक जाकर केंद्र सरकार के समक्ष झारखंड की जनता की आवाज रखी जायेगी.

राहुल गांधी और हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप की अपील

उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड के खनिज एवं वित्तीय अधिकारों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार के फैसले का मजबूती से विरोध करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि झारखंड शांतिप्रिय है, लेकिन कमजोर नहीं. राज्य अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से संघर्ष करता रहेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola