अवैध शराब पर मिहिजाम पुलिस का शिकंजा, दो तस्कर गिरफ्तार
जानकारी देते मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा व गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network
मिहिजाम पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर के साथ गिरफ्तार किया है.
मिहिजाम. अवैध अंग्रेजी शराब के परिवहन एवं तस्करी के खिलाफ मिहिजाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है. कार्रवाई चितरंजन गेट नंबर-01 के पास की गयी.
दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
पुलिस ने मौके से राजा कुमार (22), निवासी एकडारा, थाना खजौली, जिला मधुबनी तथा विष्णु पंडित (28), निवासी राहोपुर, थाना बेनीबाद, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार को गिरफ्तार किया.
तीन बैगों से बरामद हुई शराब और बीयर
तलाशी के दौरान एक हरे रंग के ट्रॉली बैग से 750 एमएल की शराब की 14 बोतलें बरामद की गयीं. वहीं एक काले रंग के पिठ्ठू बैग से 500 एमएल की बीयर के 48 कैन मिले.
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी में संलिप्त थे. पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच के लिए पुलिस अवर निरीक्षक अलित सागर केरकेट्टा को अनुसंधान की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब कहां से लायी गयी थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









