जामताड़ा में देशभक्ति का रंग: बच्चों ने चित्रकला में उकेरी आजादी की गाथा
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे व बीरेंद्र मंडल | Prabhat Khabar Network
स्वतंत्रता दिवस पर जामताड़ा में स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रश्नमंच और चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा.
जामताड़ा. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाज कल्याण समिति, जामताड़ा की ओर से स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए प्रश्नमंच एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में सेंट एंथोनी स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, एडवर्ड इंग्लिश स्कूल और अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यालय, दुलाडीह के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.
चित्रों में दिखी रचनात्मकता, प्रश्नमंच में परखी प्रतिभा
विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता, ज्ञान और प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला.
कार्यक्रम में समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष सह मुख्य अतिथि वीरेंद्र मंडल मौजूद रहे. उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह के आयोजन लगातार होते रहने चाहिये. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच se-talent-iमिलता है.
वीरेंद्र मंडल ने बताया कि 15 अगस्त की शाम कार्यालय प्रांगण में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर नृत्य, समूह नृत्य एवं एकल प्रस्तुतियां दी जायेगी.
प्रतियोगिता के विजेताओं को किया जायेगा सम्मानित
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षाविद डी.डी. भंडारी ने किया. मौके पर शिक्षक, स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









