जामताड़ा में राखी प्रतियोगिता का उत्साह,बच्चों ने बिखेरी रिश्तों की मिठास
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे व अन्य | Prabhat Khabar Network
जामताड़ा के स्कूलों में इंडिया पोस्ट द्वारा राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता से भाई-बहन के रिश्ते को खूबसूरती से दर्शाया.
जामताड़ा. इंडिया पोस्ट जामताड़ा की ओर से केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा तथा डीएवी पब्लिक स्कूल जामताड़ा में राखी बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को भाई बहन के पवित्र स्नेह और रिश्ते को अपनी कला के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर मिला. बच्चों ने उत्साह के साथ राखियां तैयार mकीं. डाक विभाग ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और भागीदारी की सराहना की.
सहयोग के लिए जताया आभार
डाक विभाग ने केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा के प्रधानाचार्य प्रदीप गुप्ता, शिक्षकों और विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आभार जताया. विभाग ने कहा कि सभी के सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई. कार्यक्रम में डाक निरीक्षक राहुल कुमार सिंह, मार्केटिंग एग्जिक्युटिव गोपाल रवानी, अमन जोशी समेत अन्य मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










