भाजपा के झारखंड बंद का जामताड़ा में अब तक नहीं दिखा खास असर : बसों का आवागमन सामान्य रूप से जारी
जामताड़ा बस स्टैंड से निकलती बस | Prabhat Khabar Network
बीजेपी के झारखंड बंद का जामताड़ा में सुबह 8: 30 बजे तक कोई खास असर नहीं दिखा। बस सेवा सामान्य रही, अधिकांश दुकानें खुली रहीं और स्कूल भी खुले। बाजारों व सड़कों पर लोगों की आवाजाही सामान्य थी। हालांकि, बीजेपी बंद को सफल बनाने की तैयारी में है; कार्यकर्ताओं के दुकानें बंद कराने और यातायात प्रभावित करने की आशंका है। प्रशासन सतर्क है और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात है। फिलहाल जनजीवन सामान्य है।
जामताड़ा : भाजपा की ओर से मंगलवार को आहूत झारखंड बंद का जामताड़ा में सुबह 8:30 बजे तक कोई खास असर देखने को नहीं मिला. जामताड़ा बस स्टैंड पर बसों का आवागमन सामान्य रूप से जारी रहा. वहीं, शहर के बाजार में भी अधिकांश दुकानें खुली नजर आईं. सुबह के समय बाजार और प्रमुख सड़कों पर सामान्य दिनों की तरह लोगों की आवाजाही देखी गई. सभी स्कूल भी खुले रहे. हालांकि, भाजपा की ओर से बंद को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं के सड़क पर उतरकर दुकानें बंद कराने और यातायात प्रभावित करने की संभावना जताई जा रही है. फिलहाल, बंद को लेकर प्रशासन भी सतर्क है. प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की नजर बनी हुई है. सुबह के समय जामताड़ा शहर में जनजीवन सामान्य रहा और बंद का कोई व्यापक प्रभाव नजर नहीं आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










