कहीं बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग, कहीं सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा सप्लाइ वाटर
पाइप से निकलती पानी | Prabhat Khabar Network
जामताड़ा में एक तरफ लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बर्बाद हो रहा है.प्रशासन से मरम्मत की मांग.
जामताड़ा. शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. शहर के ऊदलबनी में पीएचइडी की पाइपलाइन से लगातार पानी बहता देखा गया. पाइप से निकल रहा पानी सड़क पर जमा होने के साथ-साथ बेवजह बर्बाद हो रहा है.
कहीं पानी की किल्लत, तो कहीं हो रही बर्बादी
शहर के कई मोहल्लों में लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. ऐसे में ऊदलबनी में पाइपलाइन से लगातार पानी बहना व्यवस्था की विडंबना को सामने ला रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर लोग जरूरत भर पानी के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर पाइपलाइन से पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है.
लोगों ने की पाइपलाइन मरम्मत की मांग
स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों से मामले पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है. लोगों का कहना है कि पाइपलाइन की मरम्मत कर पानी की बर्बादी रोकी जाए, ताकि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










