एसआईआर कार्यों की समीक्षा: तय समय पर काम पूरा करने का अल्टीमेटम

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

नारायणपुर में एसआईआर की समीक्षा बैठक में मतदाता सूची को अपडेट करने और पात्रों को जोड़ने पर जोर.

विज्ञापन

नारायणपुर. अंचल सभागार में गुरुवार को एसआइआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ कमलेश कुमार दास एवं सीओ देवराज गुप्ता ने संयुक्त रूप से की. इस दौरान एसआइआर कार्य से जुड़े पर्यवेक्षकों के साथ अब तक हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी.

मतदाता सूची की मैपिंग समेत कई बिंदुओं पर हुई समीक्षा

बैठक में मतदाता सूची की मैपिंग, नये मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और सूची तैयार करने सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गयी. अधिकारियों ने पर्यवेक्षकों से क्षेत्रवार प्रगति की जानकारी ली और लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया.

एसआइआर कार्य में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत

अधिकारियों ने कहा कि एसआइआर का कार्य निर्वाचन प्रक्रिया से सीधे जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है. इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए. सभी पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्र में मतदाता सूची का बारीकी से सत्यापन करें और निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी प्रविष्टियों की जांच सुनिश्चित करें.

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर

अधिकारियों ने पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का निर्देश दिया. वहीं मृत, अपात्र या स्थानांतरित मतदाताओं से संबंधित प्रविष्टियों को नियमानुसार दुरुस्त करने को कहा. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए सभी स्तरों पर गंभीरता से कार्य किया जाये.


विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola