तिरंगे के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे, जामताड़ा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल अनूप राय व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एबीवीपी-विहिप ने जामताड़ा में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा. युवाओं में राष्ट्रप्रेम जगाने का संदेश, स्वतंत्रता दिवस पर एकता का आह्वान.

विज्ञापन

जामताड़ा. स्वतंत्रता दिवस के पूर्व एबीवीपी एवं विश्व हिंदू परिषद की ओर से शुक्रवार को जामताड़ा शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शहर का भ्रमण किया. इस दौरान लोगों के बीच देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया गया. यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने देश के प्रति सम्मान एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया.

युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत करना उद्देश्य

विहिप के अनूप राय ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है. युवाओं को राष्ट्रहित में आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिये.

उन्होंने सभी लोगों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और एकजुटता के साथ मनाने की अपील की. यात्रा में सोनू सिंह, आकाश साव, प्रदीप राउत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola