रोजगार सेवक बागवानी योजना के लिए करें प्रेरित : लोकपाल

Updated:
विज्ञापन
रोजगार सेवक बागवानी योजना के लिए करें प्रेरित : लोकपाल

नारायणपुर. प्रखंड में संचालित विभिन्न मनरेगा योजनाओं की मंगलवार को मनरेगा लोकपाल संजय कुमार उपाध्याय ने भौतिक सत्यापन किया.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड में संचालित विभिन्न मनरेगा योजनाओं की मंगलवार को मनरेगा लोकपाल संजय कुमार उपाध्याय ने भौतिक सत्यापन किया. उन्होंने नारायणपुर के चंदरपुर में रितेश दुबे की जमीन पर आम की बागवानी को देखा. लोकपाल ने योजना को देखकर संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि बिरसा हरित ग्राम आम की बागवानी योजना इस क्षेत्र में काफी सार्थक सिद्ध हो रहा है. अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ लें. यह पंचवर्षीय योजना तो जरूर है, लेकिन भविष्य में लाभुकों के लिए वरदान साबित होगा. आज भी कई लाभुक आम की बागवानी योजना का बेहतर लाभ ले रहे हैं. आम बेचकर उनकी अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है. उन्होंने सिंचाई योजना, तालाब, डोभा और भूमि समतलीकरण योजना का भी भौतिक सत्यापन किया. कहा कि एइ व जेइ मनरेगा योजनाओं का स्थल निरीक्षण के बाद ही मास्टर रोल निर्गत करें. मनरेगा लोकपाल ने नारायणपुर पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया. उन्होंने रोजगार सेवक के मनरेगा के सात रजिस्टर का भी अवलोकन किया. कहा कि रोजगार सेवक बागवानी योजना के लिए लोगों को प्रेरित करें. मौके पर जेइ राहुल कुमार सिन्हा, पंचायत सचिव पूजा मांझी, रोजगार सेवक दूलेश्वर टुडू, मुखिया मुन्नी मरांडी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola