सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मना रक्षा बंधन का त्योहार

Updated:
विज्ञापन
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मना रक्षा बंधन का त्योहार

फतेहपुर. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फतेहपुर में शुक्रवार को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया.

विज्ञापन

फतेहपुर. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फतेहपुर में शुक्रवार को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया. इस अवसर पर छात्राओं ने नन्हे-मुन्हें भाइयों की कलाई पर राखी बांधी. उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. छोटे-छोटे बच्चों ने भी बहनों को मिठाई खिलाकर अपना स्नेह प्रकट किया. बहनों ने रंग-बिरंगी राखियों के साथ तिलक, आरती और मिठाई खिलाकर भाइयों का स्वागत किया. इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्य एवं कर्मचारी मौजूद रहे. भाई-बहन के इस मिलन को देख सभी का मन भावुक हो उठा. प्रधानाचार्य ने बच्चों को रक्षा बंधन पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला. कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है. उन्होंने छात्रों से आपसी सौहार्द और भाईचारे को हमेशा बनाए रखने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola