दूध व्यापारी की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार : एसपी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2024 9:30 PM

विज्ञापन

मिहिजाम के दूध व्यापारी नंदलाल यादव की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

विज्ञापन

जामताड़ा. मिहिजाम के दूध व्यापारी नंदलाल यादव की गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधी को महज 6 दिनों में जामताड़ा पुलिस ने न सिर्फ खुलासा किया, बल्कि मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार करने में भी सफल रहा. शनिवार को पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर मामले का खुलासा किया. बताया कि परिजनों और गवाहों के बयान के अनुसार पुलिस ने एसआइटी टीम गठित कर इस घटना की जांच की. जांच के दौरान पता चला कि मृतक नंदलाल यादव और प्राथमिकी अभियुक्त दिलीप शर्मा के बीच घटना से चार दिनों पूर्व ही शराब के नशे में लड़की लेकर आने पर विवाद हुआ था, जिसमें दिलीप शर्मा ने नंदलाल को जान से मारने की धमकी भी दी थी. बताया कि इस घटना की प्राथमिकी में दिलीप शर्मा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. गिरफ्तारी के बाद उसी के निशानदेही पर घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल हथियार घटनास्थल से 100 मीटर दूरी पर झाड़ियों से बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिलीप शर्मा ने पुलिस के समक्ष अपने अपराध को स्वीकार भी किया है. गठित एसआइटी में एसडीपीओ विकास कुमार लागोरी, साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान, जामताड़ा सर्किल इंस्पेक्टर रविंदर कुमार यादव, मिहिजाम थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक गुलशन कुमार सिंह, तकनीकी शाखा के आरक्षी संतोष कुमार सिंह और सुशील कुमार झा के अलावा में मिहिजाम थाने के सशस्त्र जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola