सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ीकरण की मांग

कुंडहित. भाजपा कुंडहित मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मंगलवार को सीचएसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया.
कुंडहित. भाजपा कुंडहित मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मंगलवार को सीचएसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया. स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. स्वास्थ्य सेवाओं में शीघ्र सुधार की मांग की. मांग पत्र में मुख्य रूप से स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस सेवा को नियमित एवं निर्बाध रूप से चालू करने, खराब एम्बुलेंस की अविलंब मरम्मत कराने, चिकित्सकों की पर्याप्त एवं नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने, सर्पदंश के मरीजों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने, आवश्यक लैब जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने, एंटीवेनम सहित सभी जीवनरक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की. मौके पर कुन्दन गोस्वामी, मंडल उपाध्यक्ष जीवन मंडल, सजल दास, रवि बाद्यकर सहित अन्ना गोपाल मंडल उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










