राष्ट्रपति पुरस्कार की दौड़ में जामताड़ा के दो शिक्षक, राज्य सरकार को भेजा गया प्रस्ताव

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक डॉ अरुण कुमार वर्मा, शिक्षक राजेन आशरे | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जामताड़ा के दो शिक्षकों डॉ. अरुण कुमार वर्मा और राजेन आशरे का नाम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए राज्य सरकार को भेजा गया है। शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

जामताड़ा : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जामताड़ा जिले के दो शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (राष्ट्रपति पुरस्कार) के लिए जिला स्तर से राज्य सरकार को भेजे गए हैं. इन शिक्षकों में मिहिजाम प्लस टू उच्च विद्यालय के पीजीटी हिंदी शिक्षक डॉ. अरुण कुमार वर्मा तथा करमाटांड़ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, शहजपुर के शिक्षक राजेन आशरे शामिल हैं. जिला शिक्षा विभाग की ओर से दोनों शिक्षकों के कार्यों, उपलब्धियों और सेवा अभिलेखों का मूल्यांकन करने के बाद उनका प्रस्ताव राज्य स्तर पर भेजा गया है.

विज्ञापन

अब राज्य सरकार की ओर से गठित समिति दोनों आवेदनों की विस्तृत स्क्रूटनी करेगी. इस दौरान शिक्षकों के नवाचार, विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में योगदान, विद्यालय में किए गए विशेष कार्य, सामाजिक सहभागिता तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके समग्र प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा. राज्य स्तर पर चयनित होने के बाद दोनों शिक्षकों के नाम शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार को अंतिम चयन के लिए भेजे जाएंगे.

केंद्र स्तर पर गठित चयन समिति सभी राज्यों से प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा कर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए अंतिम सूची जारी करेगी. यदि अंतिम चयन में जामताड़ा के इन शिक्षकों का नाम शामिल होता है, तो उन्हें 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. जिले के शिक्षा जगत में इस प्रस्ताव को लेकर खुशी का माहौल है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola