चकठाड़ी में आधा दर्जन से अधिक युवाओं ने थामा झामुमो का दामन, विस अध्यक्ष ने पहनाया पार्टी का पट्टा
चकठाड़ी गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक करते विस अध्यक्ष व अन्य | Prabhat Khabar Network
चकठाड़ी गांव में विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति में कई युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ली। उन्होंने केंद्र की नीतियों और राज्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला.
प्रतिनिधि. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो सोमवार को बंदरडीहा पंचायत के चकठाड़ी गांव पहुंचे. इस दौरान उनकी मौजूदगी में गांव के हरेन हेंब्रम, मिशिल हेंब्रम, रामजीत हांसदा, राजीव हांसदा, श्यामल सोरेन समेत आधा दर्जन से अधिक युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया.
केंद्र की नीतियों पर साधा निशाना
विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की नीतियों और झारखंड के प्रति कथित सौतेले व्यवहार को लेकर लोगों को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन आदिवासी-मूलवासी की पहचान है और इसे छीनने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने युवाओं से देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत रहने और झारखंड के विकास के साथ आदिवासी-मूलवासी की अस्मिता की रक्षा के लिए सक्रिय रहने की अपील की.
सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
रवींद्र नाथ महतो ने वर्तमान राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के उत्थान के लिए चलायी जा रही मंईयां सम्मान योजना, 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली और सर्वजन पेंशन योजना समेत गांव के विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि झामुमो ही लोगों की दशा और दिशा बदल सकती है.
गांव के युवा और महिलाएं रहे मौजूद
मौके पर गुरुपद महतो, ग्राम प्रधान जोहन हेंब्रम, हेनपति सोरेन, गुड़ुम हांसदा, अशोक महतो, जनार्दन भंडारी, कालीपद माजी, तापस मंडल समेत गांव के युवा एवं महिलाएं मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए