कहां अटका स्वास्थ्य भवनों का निर्माण? डीसी ने खंगाली प्रगति, नौ उपकेंद्रों की जमीन पर भी मंथन
बैठक करते डीसी आलोक कुमार व अन्य | Prabhat Khabar Network
स्वास्थ्य भवनों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश. नौ नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए भूमि की उपलब्धता पर विमर्श.
जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में सोमवार को डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट लेवल कमिटी स्ट्रक्चर की बैठक हुई. इसमें 15वें वित्त आयोग, पीएम-एबीएचआईएम एवं एनएचएम के तहत निर्माणाधीन स्वास्थ्य भवनों की प्रगति की समीक्षा की गयी. साथ ही स्वीकृत नये स्वास्थ्य भवनों के निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी.
नौ स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए भूमि पर विमर्श
बैठक में जिले के नौ स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर भी विमर्श हुआ. डीसी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र भवनों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत जानकारी ली.
निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा हो निर्माण
डीसी आलोक कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में आवश्यक तेजी लाने तथा स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. एसके मिश्रा, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. प्रभात कुमार सिन्हा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए