बाल विवाह के खिलाफ बेटियों को कानून का हथियार, कुंडहित में छात्राओं को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

छात्राओं को संबोधित करते एलएडीसी सदस्य उत्तम कुमार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कुंडहित में छात्राओं को मौलिक अधिकार, बाल विवाह के दुष्परिणाम, सड़क सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई. कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुंडहित : कुंडहित स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के बीच विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के एलएडीसी सदस्य उत्तम कुमार ने छात्राओं को संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, समानता और सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अधिकार की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी जानकारी होनी चाहिए. बालिकाओं को शिक्षा और विकास के समान अवसर उपलब्ध कराना पूरे समाज की जिम्मेदारी है.

विज्ञापन

बाल विवाह से शिक्षा और भविष्य पर पड़ता है असर

उत्तम कुमार ने बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए कहा कि कम उम्र में विवाह से बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य प्रभावित होता है. छात्राओं को बाल विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में भी बताया गया.

महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ हिंसा, उत्पीड़न, छेड़छाड़, भेदभाव अथवा अन्याय की स्थिति में चुप नहीं रहने की अपील की गई. उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है.

सड़क सुरक्षा और दुर्घटना दावा वाद की दी जानकारी

शिविर में सड़क सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटना दावा वाद से संबंधित आवश्यक कानूनी जानकारी भी दी गई. छात्राओं से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा सड़क पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई.

15100 और 1098 हेल्पलाइन की दी जानकारी

मौके पर छात्राओं को नालसा के निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा बच्चों की सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई. विद्यालय की वार्डन प्रतिमा कुमारी ने भी छात्राओं को शिक्षा के साथ अपने अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी रखने के लिए प्रेरित किया.

मौके पर रेणुका किस्कू, सुप्रिया मंडल, लीली, रूपाली मुर्मू, मोनिका मरांडी, कोनिका दास, शिउली मंडल, पीएलवी अमित कुमार सिंह, दुलाल चंद्र, नोनीगोपाल, सीमा घोष, किशोर सोरेन, समीर कुमार मंडल सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola