ससुराल में विवाहिता से मारपीट, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
ससुराल में विवाहिता से मारपीट, मामला दर्ज

मिहिजाम. थाना क्षेत्र के पियालशोला गांव में एक विवाहिता के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

मिहिजाम. थाना क्षेत्र के पियालशोला गांव में एक विवाहिता के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, नाराडीह निवासी नाजिया खातून का विवाह वर्ष 2024 में पियालशोला निवासी मुरस्लिम अंसारी के साथ हुआ था. विवाद के चलते वह कुछ समय से अपने रिश्तेदारों के यहां रह रही थी. आरोप है कि वह अपना आधार कार्ड लेने ससुराल पहुंची थी. इसी दौरान ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया. पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के बाद थाना जाने के दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक कर शिकायत वापस लेने तथा पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी दी. मिहिजाम थाने में प्राथमिकी दर्ज ली गयी है. थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि आरोपियों को बख्शा नहीं जायेगा.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola