ग्रामसभा को पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर

Published by : UMESH KUMAR Updated At : 09 Jun 2026 8:53 PM

विज्ञापन

जामताड़ा. जामताड़ा के गांधी मैदान में मंगलवार को ग्राम प्रधान संघ की बैठक जिलाध्यक्ष अजीत कुमार दुबे की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा. जामताड़ा के गांधी मैदान में मंगलवार को ग्राम प्रधान संघ की बैठक जिलाध्यक्ष अजीत कुमार दुबे की अध्यक्षता में हुई. बैठक में ग्राम प्रधानों ने ग्राम सभा को पारदर्शी बनाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाने पर जोर दिया. प्रधानों ने आरोप लगाया कि कई योजनाएं ग्रामसभा से पारित किए बिना फर्जी प्रस्तावों के आधार पर स्वीकृत की जा रही हैं. पेसा कानून के क्रियान्वयन में ग्राम प्रधानों की उपेक्षा पर भी चिंता जताई गयी. समस्याओं के समाधान के लिए 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उपायुक्त आलोक कुमार से मुलाकात करेगा. बैठक में जिला व प्रखंड कमेटियों के विस्तार का निर्णय लिया गया. ग्राम प्रधानों के 18 माह से लंबित मानदेय भुगतान के लिए राज्य स्तर पर पहल करने की मांग उठी. मौके पर जिला सचिव पार्थ साधु, सलाहकार महावीर महतो, सुनील कुमार हेंब्रम, अशोक कुमार सिंह, सलीम अंसारी, अभय पांडे सहित अन्य थे.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola