बड़वा में नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, फाइनल आज

युवा मंच बड़वा की ओर से दो दिवसीय नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.
फतेहपुर. युवा मंच बड़वा की ओर से दो दिवसीय नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन झामुमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुणाल कंचन ने किया. टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने भाग लिया है. मंगलवार को सेमिफाइनल और फाइनल मैच खेला जायेगा. कुणाल कांचन ने कहा कि जिस तरह मनुष्य को जीवन जीने के लिए भोजन जरूरी है, ठीक उसी प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल भी जरूरी है. खेल के माध्यम से आपस में भाईचारा बढ़ता है. ग्रामीण क्षेत्र में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. अच्छा खिलाड़ी छोटे गांवों से भी निकल कर देश का नाम रोशन कर सकता है. मौके पर आयोजन कमेटी के आकाश यादव, रुद्र यादव, निरंजन यादव, प्रसेनजीत यादव, कंचन यादव आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










