झामुमो ने दुमका सांसद को क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jul 2024 7:49 PM
झामुमो का एक शिष्टमंडल दुमका सांसद नलिन सोरेन से मिला और क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया.
नारायणपुर. झामुमो का एक शिष्टमंडल दुमका सांसद नलिन सोरेन से मिला. इसका नेतृत्व. झामुमो के युवा नेता अशरफ आलम ने किया. झामुमो कार्यकर्ताओं ने सांसद से मिलकर क्षेत्र की जन समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में बिजली, पानी की समस्या है. उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को बाहर जाना पड़ता है. कहा कि क्षेत्र में बिजली पानी की सुविधा दुरुस्त होनी चाहिए. डिग्री कॉलेज का निर्माण हो जाने से विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में काफी सहूलियत होगी. सांसद ने भी कार्यकर्ताओं को समस्याओं के निदान के लिए शीघ्र पहल करने का आश्वासन दिया है. मौके पर झामुमो कार्यकर्ता मो शामी, दिलावर अंसारी, दिलीप मुर्मू, शमीम अंसारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










