कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Updated:
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

कुंडहित. कोरोना के बढ़ाते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है.

विज्ञापन

कुंडहित. कोरोना के बढ़ाते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. कोरोना से निबटने की तैयारी का जायजा लिया जा रहा है. बुधवार को बीडीओ जमाले राजा ने कुंडहित सीएचसी तथा प्री फैब्रिकेटेड अस्पताल का निरीक्षण किया. बीडीओ ने सीएचसी में ओपीडी, डॉक्टर की उपस्थिति, स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति आदि का जायजा लिया. फ्री फैब्रिकेटेड अस्पताल में मरीजों को रखने के मद्देनजर उपलब्ध आवश्यक संसाधनों का भी जायजा लिया. बीडीओ ने मौजूद डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को बताया कि देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि अभी चिंता की कोई बात नहीं है. बावजूद कोरोना से बचने की तैयारियों की समीक्षा कर व्यवस्था को प्रभावकारी बनाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है. उन्होंने सभी को कोरोना महामारी से लड़ने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपशिखा रमानी, बीपीएम सलीम खान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola