उपडाकघर के पाेस्टमास्टर को दी गयी भावभीनी विदाई

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Oct 2024 8:02 PM

विज्ञापन

उप डाकघर जामताड़ा के पोस्टमास्टर उत्तम चंद्र मंडल के सेवानिवृति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. उप डाकघर जामताड़ा के पोस्टमास्टर उत्तम चंद्र मंडल के सेवानिवृति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डाककर्मियों ने पोस्टमास्टर को बुके एवं शॉल देकर स्वागत किया. डाककर्मियों ने कहा पोस्टमास्टर उत्तम चंद्र मंडल ने अपने व्यवहार से सभी का दिल जीत लिया था. उनकी कमी हमलोगों को हमेशा खलेगी. सभी ने उनके स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य की कामना की. समारोह का संचालन प्रदीप कुमार ने किया. वहीं नव पदस्थापित पोस्ट मास्टर संजय कुमार दास ने पदभार ग्रहण किया. कहा क्षेत्रवासियों की समस्या देखना हमारी पहली प्राथमिकता होगी. मौके पर कमल नारायण मोदी, बिरिंची रवानी, निशांत कुमार, रामप्रसाद पाल, सिकंदर सोनी, आलोक चक्रवर्ती, आशीष चक्रवर्ती, अरुण कुमार मंडल, सरफराज समेत बीपीएम, एबीपीएम आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola