सिकदारडीह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jun 2024 6:56 PM
सांस्कृतिक सह रंगमंच कार्यक्रम में विभिन्न झांकी, गीत-नृत्य प्रस्तुत किया गया
जामताड़ा. नारायणपुर के सिकदारडीह गांव में सात दिवसीय भागवत कथा सह महायज्ञ चल रहा है. इस दौरान भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर समिति की ओर से भाजपा नेता को अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया. सांस्कृतिक सह रंगमंच कार्यक्रम में विभिन्न झांकियां, गीत-नृत्य प्रस्तुत किया गया. भाजपा नेता ने कहा कि सिकदारडीह के गौ माता मंदिर परिसर में 21 कुंडीय महायज्ञ भागवत महापुराण कथा का आयोजन हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिपूर्ण माहौल बना हुआ है. पंडित संजय शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालु भागवत कथा का आनंद उठा रहे है. इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान में हम सभी को भाग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. अपने-अपने इच्छा शक्ति सहयोग करना चाहिए. मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










