प्रखंड कार्यालय सहित पंचायतों में भ्रष्टाचार पर लगे अंकुश

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड कार्यालय सहित पंचायतों में भ्रष्टाचार पर लगे अंकुश

नाला. भाकपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय व विभिन्न पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रखंड कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दिया.

विज्ञापन

भाकपा कार्यकर्ताओं ने नाला में अनिश्चितकालीन दिया धरना, कहा प्रतिनिधि, नाला. भाकपा के कार्यकर्ताओं ने नाला विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय व विभिन्न पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रखंड कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दिया. धरना-प्रदर्शन के प्रथम दिन अध्यक्षता विमल कांत घोष ने की. कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की. मौके पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य कन्हाई मालपहाड़िया ने कहा कि प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है. मनरेगा का कार्य धरातल पर दिख नहीं रहा है. केवल सरकारी राशि की बंदरबांट हो रही है. भाकपा आंदोलन की पार्टी है. आमजनों को गोलबंद कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए पार्टी ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की तैयारी की है. इसके बावजूद भी भ्रष्टाचारी कार्यशैली पर लगाम नहीं लगता है तो पार्टी अलग रुख अख्तियार करेगी. मौके पर जिला सचिव गौर रवानी, अंचल सचिव कालीपद राय, तुषार कांति मंडल, उमापद कोड़ा, आयेन चंद्र माजि, स्वपन मंडल, नदिया मंडल, छात्र नेता सुदन मुर्मू, गुहिराम दास, गोपीनाथ मंडल, बलराम राय, सुबल घड़ई, सुरेश दास समेत अन्य थे. भाकपा ने रखी कई मांगें नाला प्रखंड में तीन वर्षों से चल रहे मनरेगा कार्य की उच्चस्तरीय जांच करायी जाय, भ्रष्टाचार में संलिप्त पदाधिकारी एवं लोगों को जेल भेजा जाय. नाला प्रखंड में अवैध कोयला, बालू पर रोक लगाने, इस कार्य में संलिप्त माफिया पर कार्रवाई करने, प्रखंड में सभी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी बंद करने, मनरेगा में सौ दिन के बजाय मजदूरों को 200 दिन काम की गारंटी देने के साथ-साथ 500 रुपये मजदूरी सुनिश्चित करने, भूमि बैंक को रद्द कर गैर मजरूआ जमीन की रसीद अविलंब चालू करने, सभी वृद्धों, विधवा, दिव्यांग पेंशनधारियों को 3000 रुपये पेंशन की गारंटी करने, जविप्र दुकानों में व्याप्त अनियमितता पर रोक लगाने आदि मांगें शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola