ePaper

जामताड़ा में धूमधाम से मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा

Updated at : 23 Oct 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
जामताड़ा में धूमधाम से मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा

जामताड़ा में गुरुवार को चित्रगुप्त पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कायस्थ समाज के लोगों ने शहर के विभिन्न इलाकों में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समाज की एकता और प्रगति की कामना की। दुमका रोड स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में बने चित्रगुप्त मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पूजा के दौरान परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई और बाद में प्रसाद वितरण किया गया। कायस्थ समाज ने शिक्षा, सत्य और कर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। पूरे दिन शहर में धार्मिक माहौल बना रहा।

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा में गुरुवार को चित्रगुप्त पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनायी गयी. शहर के विभिन्न इलाकों में कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की और समाज की एकता एवं प्रगति की कामना की. वहीं, दुमका रोड स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में मौजूद चित्रगुप्त मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई. श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की. पूजा के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया. चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों ने शिक्षा, सत्य और कर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया. पूरे दिन शहर में धार्मिक माहौल बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola