बाइक स्टैंड से चिरेकाकर्मी की बाइक चोरी

Updated:
विज्ञापन
बाइक स्टैंड से चिरेकाकर्मी की बाइक चोरी

मिहिजाम. चित्तरंजन कारखाना के ट्रेन मोटर्स शॉप के बाहर बाइक स्टैंड से एक रेलवे कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई.

विज्ञापन

मिहिजाम. चित्तरंजन कारखाना के ट्रेन मोटर्स शॉप के बाहर बाइक स्टैंड से एक रेलवे कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई. चिरेकाकर्मी सुबीर चक्रवर्ती जब कारखाना शॉप में काम निपटा कर घर जाने के लिए बाहर आये तो स्टैंड से उनकी बाइक गायब थी. सुबीर चक्रवर्ती ने घटना की जानकारी आरपीएफ को दी. आरपीएफ ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला. श्रमिक यूनियन के महासचिव राजीव गुप्पा ने इस बारे में कहा कि चित्तरंजन में शॉप के अंदर रेलकर्मी बाइक लेकर नहीं जा सकते हैं. प्रशासन को बाइक स्टैंड किसी संस्था को निगरानी के लिए ठेके पर दे देना चाहिए. मुखिया की बाइक चोरी, शिकायत दर्ज बिंदापाथर. फतेहपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया पंचायत के मुखिया राजीव हांसदा की बाइक चोरी हो गयी है. डुमरिया पंचायत के डाड़पूजा गांव में राजीव हांसदा ने जेएच 21ई 5354 नंबर की बाइक खड़ी की थी. घटना रविवार रात करीब आठ बजे की है. राजीव हांसदा ने घटना की सूचना बिंदापाथर थाने को दी. पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola