शिविर में बच्चों ने किया सूर्य नमस्कार और योगाभ्यास

Updated:
विज्ञापन
शिविर में बच्चों ने किया सूर्य नमस्कार और योगाभ्यास

फतेहपुर. राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंगुठिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) की तैयारी को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फतेहपुर. राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंगुठिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) की तैयारी को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत बीइइओ मिलन घोष, पतंजलि जिला प्रभारी हेमंत कुमार व प्रधानाध्यापिका सुषमा प्रियदर्शिनी ने संयुक्त रूप से की. योग शिविर में विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भ्रामरी, अनुलोम-विलोम, कपाल भारती सहित अन्य योग मुद्राओं का अभ्यास कराया गया. बच्चों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपना��� जाने वाले योग प्रोटोकॉल की जानकारी दी गयी, उन्हें नियमित योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया. योग शिविर में पतंजलि योग समिति के सदस्यों ने बच्चों को योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नियमित योग अभ्यास से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक संतुलन बना रहता है, जो विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए आवश्यक है. कार्यक्रम में देवलाल मुर्मू, अंगिरा नंदन, जयंत कुमार, आशीष सामंत, प्रणव कुमार, महाबीर मंडल, सुखसागर मंडल, शरत कुमार, फतेहपुर प्रखंड पतंजलि योग प्रभारी बसंत कुमार महतो, राहुल कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे. प्रधानाध्यापिका सुषमा प्रियदर्शिनी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola