10 लोगों पर अवैध रूप से बिजली जलाने का केस दर्ज

नारायणपुर. बिजली विभाग की ओर से कांशीटांड़, पटयोरडीह, भागाबांध, करमदहा में छापेमारी की गयी.
नारायणपुर. बिजली विभाग की ओर से कांशीटांड़, पटयोरडीह, भागाबांध, करमदहा में छापेमारी की गयी. इस दौरान अवैध रूप से बिजली जलाते हुए 10 लोगों को चिह्नित किया. मामले में विभाग के जेइ शशिकांत मुर्मू ने नारायणपुर थाने में आवेदन देकर 10 नामजद लोगों को बिजली चोरी का अभियुक्त बनाया है. इनमें सुजीत रवानी, लखदर मंडल, छेदी रवानी, मनोज रवानी, नारुद्दीन अंसारी, शिवलाल किस्कू, हमीद मियां, इलियास अंसारी, इसाक मियां, लुकमान मियां को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. वहीं जेइ के आवेदन पर नारायणपुर में थाना कांड संख्या 104/2025 दर्ज किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










