ePaper

बीएलओ को पोल-डे मॉनिटरिंग एप का दिया गया प्रशिक्षण

Updated at : 30 Oct 2024 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
बीएलओ को पोल-डे मॉनिटरिंग एप का दिया गया प्रशिक्षण

प्रखंड सभागार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीएलओ को पोल-डे मॉनिटरिंग एप का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीएलओ को तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया. बतौर प्रशिक्षक बीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज कुमार मंडल, महिला पर्यवेक्षिका नियोती दास, प्रखंड समन्वयक नरेश सोरेन मौजूद थे. प्रशिक्षण में कहा कि विधानसभा चुनाव में पहली बार पोल-डे मॉनिटरिंग एप से नजर रखी जायेगी. मतदान केंद्रों पर हलचल की जानकारी लेने के लिए निर्वाचन आयोग इस बार पोल-डे मॉनिटरिंग एप का उपयोग करेगा. इसके तहत सभी पीठासीन पदाधिकारी और रिटर्निंग अफसरों का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड किया जायेगा. यह अधिकारी एप के माध्यम से आयोग को पल-पल की सूचना व मतदान प्रतिशत की जानकारी देंगे. पोल-डे मॉनिटरिंग एप मतदान वाले दिन सक्रिय रहेगा. मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टी पहुंचने, मॉक पोल, मतदान शुरू होने की सूचना, प्रत्येक दो घंटे के अंतराल पर मतदान, मतदान समाप्ति, निर्धारित समय के बाद मतदान समाप्त हो तो उसकी जानकारी, पोलिंग पार्टी की वापसी, ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा करने की जानकारी भी एप के जरिए आयोग को दी जायेगी. मतदान के दौरान यदि कोई गड़बड़ी होती है तो भी निर्वाचन आयोग को एप पर तुरंत सूचना भेजी जायेगी. बीएलओ इस एप के माध्यम से मतदान केंद्रों में मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाताओं की सूचना सीधे निर्वाचन आयोग को प्रेषित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola