नारायणपुर हाईवे पर लगा वाहन जांच अभियान, कई बाइक जब्त

Updated:
विज्ञापन
नारायणपुर हाईवे पर लगा वाहन जांच अभियान, कई बाइक जब्त

नारायणपुर थाना मुख्यालय अंतर्गत दलदला मोड़, बाबूमोशाय मोड़ और थाना मोड़ में वाहन जांच अभियान चलाया गया. कई बाइक चालक बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए पाए गए.

विज्ञापन

नारायणपुर. थाना की पुलिस ने गुरुवार को गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे के नारायणपुर थाना मुख्यालय अंतर्गत दलदला मोड़, बाबूमोशाय मोड़ और थाना मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी मुराद हसन ने किया. इस अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट, वाहन के कागजात, प्रदूषण एवं ट्रिपल लोड की जांच की गयी. जांच के दौरान कई बाइक चालक बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए पाए गए. इन बाइकों को जब्त कर पुलिस अपने साथ थाना ले गयी. पुलिस ने बताया कि ऐसे वाहनों को जब्त किया जा रहा है, जिन्होंने यातायात नियमों का पालन नहीं किया है. ऐसे लापरवाह वाहन चालकों से जुर्माना वसूला जाएगा. विदित हो कि हाईवे पर वाहन चालकों की लापरवाही के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही है. इस दौरान जान माल को भारी क्षति पहुंच रही है. वहीं पुलिस की इस सघन जांच अभियान के कारण बिना हेलमेट वाले वाहन चालक रास्ता बदलकर इधर-उधर भागते दिखायी पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola