सरस्वती पूजा में रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीपीओ
Published by : UMESH KUMAR Updated At : 19 Jan 2026 7:48 PM
जामताड़ा. जामताड़ा सदर थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति के सदस्यों की बैठक हुई.
सरस्वती पूजा को लेकर जामताड़ा सदर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा सदर थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति के सदस्यों की बैठक हुई. सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातारण में संपन्न कराने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने की. बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी उपस्थित रहे. बैठक में पूजा के आयोजन, प्रतिमा विसर्जन, यातायात व्यवस्था, डीजे संचालन, सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी. सभी पूजा समितियों से अपील की गयी कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सरस्वती पूजा मनाएं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था उत्पन्न न हो. एसडीपीओ ने कहा कि डीजे संचालकों को समय-सीमा के संबंध में पूर्व से ही लिखित सूचना दी जायेगी. कहा कि रात 10 बजे के बाद कहीं भी डीजे बजते पाए जाने पर आम नागरिक 100 या 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दे सकते हैं. सूचना मिलने के 15 मिनट के भीतर पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करेगी. कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रशासन और शांति समिति के सहयोग से जामताड़ा में सभी पर्व-त्योहार शांति के साथ मनाए गए हैं. इसी परंपरा को आगे बढ़ाना है. इस बार भी सरस्वती पूजा भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जायेगा. बैठक का संचालन दुर्गादास भंडारी ने किया. मौके पर नगर प्रशासक सोमा खंडेत, अजीत दुबे, विजय दुबे, इरशाद उल हक आरसी, संतन मिश्रा, अशोक नायक, अनूप पांडे, अशोक सिंह, गौर बाउरी, नीलेश कुमार सहित अन्य थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










