दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नाला थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
नाला. थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार पीड़िता घर के बाहर शौच करने गयी थी. इस दौरान पूर्व से घात लगाये बैठे अभियुक्त ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. काफी प्रयास के बाद पीड़िता वहां से भागकर घर गयी और परिजनों को घटना की आपबीती बतायी. पीड़िता की मां के आवेदन पर नाला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गयी. नाला पुलिस ने अभियुक्त मथुराडीह गांव के रंजित गोराई (28) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी हो कि घटना रविवार शाम की है. इस संबंध कांड संख्या 99/24 दर्ज कर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




