पर्स से मोबाइल चोरी करते युवक पकड़ाया, गये जेल

Updated:
विज्ञापन
पर्स से मोबाइल चोरी करते युवक पकड़ाया, गये जेल

विद्यासागर. विद्यासागर रेलवे स्टेशन के अप प्लेटफॉर्म में ट्रेन में चढ़ रही महिला के पर्स से मोबाइल चोरी करते रंगे हाथ एक युवक पकड़ाया.

विज्ञापन

विद्यासागर. विद्यासागर रेलवे स्टेशन के अप प्लेटफॉर्म में ट्रेन में चढ़ रही महिला के पर्स से मोबाइल चोरी करते रंगे हाथ एक युवक पकड़ाया. जानकारी के अनुसार यात्रियों का मोबाइल चोरी करने का एक बड़ा गिरोह है, जो प्रतिदिन कभी जामताड़ा तो कभी कसियाटांड़, विद्यासागर, मदनकट्टा आदि स्टेशनों में चोरी की घटना को अंजाम देते रहता है. उन लोगों के पास टेंट बनाकर रहने वाली सामग्री भी है. पकड़े गये युवक की पहचान पांडेश्वर जेबीसी पाड़ा के अमर सिंह के रूप में हुई है. उनके दो तीन सहयोगी भागने में सफल रहे. पीड़ित महिला पुतुल देवी ने बताया कि वह मधुपुर जा रही थी. ट्रेन में चढ़ने के क्रम में बदमाशों ने पर्स से मोबाइल निकालने का प्रयास किया. इसी दौरान उसका हाथ जोर से पकड़ लिया और चिल्लाने लगी. इस कारण वह भाग नहीं सका. आरपीएफ के जवान मो असलम सहित अन्य जवान मौके पर पहुंचे और मोबाइल चोरी के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी को मधुपुर जीआरपी थाने ले जाया गया, जहां पुतुल देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola