प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने हुए रवाना

Published at :06 Apr 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने हुए रवाना

जामताड़ा : साहेबगंज में 6 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साहेबगंज स्थित गंगा घाट पर बंदरगाह एवं गंगा पुल का शिलान्यास कार्यक्रम में जामताड़ा जिला प्रशासन द्वारा भी एक कार्यक्रम तय किया है. नमामि गंगे परिभ्रमण एवं परिदर्शन के नाम से जिला के विभिन्न विभागों के कार्यरत कर्मी गंगा दर्शन एवं परिभ्रमण पर साहेबगंज […]

विज्ञापन

जामताड़ा : साहेबगंज में 6 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साहेबगंज स्थित गंगा घाट पर बंदरगाह एवं गंगा पुल का शिलान्यास कार्यक्रम में जामताड़ा जिला प्रशासन द्वारा भी एक कार्यक्रम तय किया है. नमामि गंगे परिभ्रमण एवं परिदर्शन के नाम से जिला के विभिन्न विभागों के कार्यरत कर्मी गंगा दर्शन एवं परिभ्रमण पर साहेबगंज जायेंगे.

जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है. परिवहन विभाग द्वारा कई छोटे बड़े वाहन भेजा जा रहा है. वहीं जिला आपूर्ति विभाग के सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदार एवं राजस्व विभाग के ग्राम प्रधान, स्वास्थ्य विभाग के सहिया, पेयजल स्वच्छता विभाग के जलसहिया, शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षा मित्र, वन विभाग के वन रक्षा दल तथा मत्स्य विभाग के मछुआ समिति के सदस्य एवं अन्य विभाग के विभिन्न समिति, उपसमिति के लोगों गंगा दर्शन करने जायेंगे. जिला प्रशासन द्वारा सभी वाहन एक साथ गुरुवार प्रात: को रवाना करेंगे. साथ में नास्ता, पानी का भी व्यवस्था कर भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola