जामताड़ी की बेटी सबिता ने भाला फेंक में जीता गोल्ड मेडल

जामताड़ा. बिरसा मुंडा स्टेडियम, रांची में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-4 का समापन हो गया.
जामताड़ा. एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, नयी दिल्ली व झारखंड एथलेटिक्स संघ, रांची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-4 का समापन रविवार को हो गया. बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आये अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के 200 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया. जामताड़ा की सबिता मुर्मू ने भाला फेंक (जैवलिन थ्रो ) प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त कर झारखंड सहित जिले का नाम रोशन किया. आदिवासी बेटी इसे पहले भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कई पदक प्राप्त कर चुकी है. इस सफलता पर कोच छोटेलाल कामत ने खुशी जाहिर की है. जामताड़ा के खिलाड़ियों ने भी सबिता को बधाई दी है. झारखंड एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष सीडी सिंह, सचिव एसके पांडेय, एथलेटिक्स सचिव सरोज यादव, डॉ डीडी भंडारी, स्विमिंग सचिव देवाशीष मुखर्जी, विवेक कुमार, मोहन कुमार, सुमित ओझा, साहिब मंडल आदि ने भी बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




