डीलरों ने बकाया कमीशन भुगतान को लेकर सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
डीलरों ने बकाया कमीशन भुगतान को लेकर सौंपा ज्ञापन

नारायणपुर. फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की बैठक सोमवार को पंचायत भवन में हुई.

विज्ञापन

नारायणपुर. फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की बैठक सोमवार को पंचायत भवन में हुई. इस अवसर पर डीलरों ने विभिन्न समस्याओं व मांगों पर विस्तार से चर्चा की. उनके समाधान का आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया. बैठक के दौरान डीलरों ने लंबे समय से लंबित कमीशन भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. इस संबंध में संघ ने निर्णय लिया कि वरीय पदाधिकारियों के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती से रखा जायेगा, ताकि जल्द से जल्द बकाया भुगतान सुनिश्चित किया जा सके. फतेहपुर एवं नारायणपुर क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली के एक-एक डीलर के आकस्मिक निधन के बाद उनके आश्रितों के नाम पर लाइसेंस जारी करने की मांग भी बैठक में उठी. बैठक के बाद डीलर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. इसके माध्यम से संघ ने डीलरों के लिए एक स्थायी कार्यालय भवन उपलब्ध कराने की मांग की. मौके पर सरफुद्दीन अंसारी, तरणी पोद्दार, मनोज रजक, सुधीर पंडित, अब्दुल रहीम, बबीता पांडे आदि डीलर मौजूद रहे.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola