समय से पहले 100 फीसदी डिजिटाइजेशन पूरा कर बनीं मिसाल, बीएलओ पदमुनी हांसदा सम्मानित
बीएसओ को सम्मानित करते अंचल अधिकारी
नारायणपुर की बीएलओ पदमुनी हांसदा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत निर्धारित समय से पहले एन्यूमरेशन फॉर्म का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन और ASDD मार्किंग का कार्य पूरा कर मिसाल पेश की है. उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है.
- एसआईआर-2026 के तहत समय से पहले पूरा किया एन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन और ASDD मार्किंग
- सीओ देवराज गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, अन्य बीएलओ को भी प्रेरणा लेने की अपील
निकेश कुमार, जामताड़ा
आपके शहर में
नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-1 की बीएलओ पदमुनी हांसदा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत निर्धारित समय से पहले एन्यूमरेशन फॉर्म का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन और ASDD मार्किंग का कार्य पूरा कर मिसाल पेश की है.
उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान
उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और समयबद्ध निष्पादन को देखते हुए सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी नारायणपुर देवराज गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
अन्य बीएलओ को भी दी प्रेरणा लेने की सलाह
इस अवसर पर देवराज गुप्ता ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी बीएलओ पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो सके. उन्होंने अन्य बीएलओ से भी पदमुनी हांसदा के कार्य से प्रेरणा लेकर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की अपील की.
कर्तव्य को प्राथमिकता देना ही उद्देश्य : पदमुनी हांसदा
सम्मान मिलने पर पदमुनी हांसदा ने कहा कि निर्वाचन से जुड़े कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ करना उनका कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि आगे भी इसी समर्पण और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करती रहेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए