यात्रियों के लिए गुड न्यूज! देवघर–राघोपुर मेमू स्पेशल 30 सितंबर तक रहेगी दौड़ती

Updated:
विज्ञापन

यात्रियों को राहत! देवघर-राघोपुर मेमू स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन चलेगी. अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सेवा जारी.

विज्ञापन

जामताड़ा : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने देवघर–राघोपुर–देवघर मेमू स्पेशल ट्रेन की सेवा जारी रखने का निर्णय लिया है. रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार ट्रेन का परिचालन वर्तमान समय-सारणी, मार्ग और ठहराव के अनुसार ही किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

30 सितंबर तक प्रतिदिन होगा परिचालन

05573 राघोपुर–देवघर मेमू स्पेशल तथा 05574 देवघर–राघोपुर मेमू स्पेशल का परिचालन 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन होगा. इस दौरान दोनों ट्रेनों के कुल 30-30 फेरे निर्धारित किये गये हैं.

यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

रेलवे के इस निर्णय से देवघर, राघोपुर समेत मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों के यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है. अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन की सेवा जारी रहने से यात्रियों को आवागमन के लिए एक और विकल्प उपलब्ध रहेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola